गुजरात के 14 सबसे बेस्ट मार्केट - अहमदाबाद से लेकर सूरत तक अद्भुत शॉपिंग अनुभव

. 1 min read
गुजरात के 14 सबसे बेस्ट मार्केट - अहमदाबाद से लेकर सूरत तक अद्भुत शॉपिंग अनुभव

गुजरात को ऐतिहासिक रूप से समृद्ध और उत्तम राज्यों और पर्यटकों के आकर्षण के लिए जाना जाता है। दुनिया भर में सन होली प्लेस, अक्षरधाम मंदिर, लोथल, कच्छ रेगिस्तान, खवड़ा और सोमनाथ मंदिर जैसे कई पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है। गुजरात नें शॉपिंग और फैशन के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना रखी है। गुजरात में गांधीनगर, अहमदाबाद, राजकोट, बड़ोदरा में बाजारों का जाल बिछा हुआ है। शिल्प और वस्त्र से लेकर सुंदर हस्तनिर्मित कपड़े और आदिवासी गहने, पैटर्न वाले बीड वर्क, मिरर वर्क, हैंडमेड शॉल, कालीन, रंगीन स्कार्फ और सिल्वर ज्वैलरी जैसी चीजें गुजरात में लोगों को शॉपिंग के लिए आकर्षित करतीं हैं।

आइए जानते हैं गुजरात के भव्य और ग्राहकों को आकर्षित करने वाले मुख्य बाजार:-

1. धलगरवाड, अहमदाबाद

धलगरवाड़ अहमदाबाद की मुख्य बाजार है। यह बाजार जिस क्षेत्र में लगती है उसे खड़िया कहा जाता है। यह बाजार अपनी पारंपरिक पोशाक सामग्री, वस्त्र, साड़ी और सौंदर्यमय चनिया चोली के लिए मशहूर है। इस बाजार की खास बात है कि यहां पर मोल-भाव यानी बारगेनिंग नहीं होती है। इसलिये आप इस बाजार में बहुत ही उचित मूल्य पर सुंदर गुजराती कपड़े और लहंंगा पा सकते हैं। आप इस बाजार में सूरत और कच्छ के लोकप्रिय वुडक्राफ्ट भी देख सकते हैं।

2. सिंधी मार्केट, अहमदाबाद

अहमदाबाद के कालूपुर क्षेत्र के रेवड़ी बाजार में स्थित सिंधी बाजार गुजरात का एक और लोकप्रिय खरीदारी क्षेत्र है। इस बाजार में कई तरह की साड़ियाँ, चादरें पारंपरिक वस्तुएँ और ड्रेस सामग्री नई-नई आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध रहतीं हैं। कालूपुर गेट में स्थित, यह सिंधी बाजार अपने कपड़ा उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है। यदि आप सस्ते दामों पर स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों की तलाश में हैं, तो यह बाजार आपके लिए ही है।

3. मानेक चौक, अहमदाबाद

मानेक चौक बाजार अहमदाबाद के भद्र फोर्ट क्षेत्र में स्थित है। हर तरह के ग्राहकों की पसंद का सामान मानेक चौक में  कुछ न कुछ अवश्य मिल जायेगा। आप सुबह-सुबह भी बाजार जा सकते हैं, जहां आपको ताजे फल और सब्जियां सस्ती कीमतों पर मिलेंगी। मानेक चौक का सर्राफा बाजार भी काफी प्रसिद्ध है। इसे बुलियन मार्केट के नाम से भी जानते हैं। इस  सोने और चाँदी के बाजार में बहुत सारे आभूषण के स्टोर हैं। जहाँ से आप एक से एक बढ़कर डिजाइनों वाले गहने ले सकते हैं। यहां पर नये पैटर्न के गहने मिलते हैं। इस कारण यहां पर ग्राहकों की भारी भीड़ रहती है। इसके अलावा कपड़े और हस्त शिल्प की अनेक वैरायटियां मिल जायेंगी। कहा जाता है कि इस बाजार में जाने वाला व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता है।

4. लाल दरवाजा बाजार, अहमदाबाद

अहमदाबाद शहर के इस व्यस्त केंद्र में सस्ते इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की भरमार रहती है। इस कारण मनपसंद कपड़ों और इलेक्ट्रानिक सामग्री के चाहने वालोंं की भीड़ लगी रहती है। यहां पर पारंपरिक जूते, बच्चों के रंग-बिरंगे कपड़े, महिलाओं के लिए चनिया चोली मिलतीं हैं। इसके अलावा यहां पर खाने-पीने के लिए सजने वाले फूड स्टॉल और स्नैक्स की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा सकती है। इस बाजार में शाम को रौनक बढ़ जाती है।

sketch of a busy market in India

5. रायपुर गेट, अहमदाबाद

अहमदाबाद के शेर कोटडा क्षेत्र के दयानंद रोड पर स्थित रायपुर गेट के बाजार में घर की सजावट का सामान मिलता है। इस बाजार में विभिन्न प्रकार के शॉपिंग मॉल और शॉपिंग सेंटर भी है। इन शॉपिग मॉल और शॉपिंग सेंटरों में आपको सभी प्रकार का सामान मिल जायेगां। यदि आप गुजराती भोजन की तलाश में हैं तो यह बाजार आपके लिए सही जगह है। यहां पर ढोकला, फाफड़ा, खांडवी, फार्संस और विभिन्न प्रकार के शाकाहारी कबाब जैसे गुजराती भोजन भी मिलते हैं।

6. रेंडर रोड, सूरत

गुजरात के सूरत में स्थित रेंडर रोड मार्केट शहर के मुख्य आकर्षण का केन्द्र है।  रैंडर रोड मार्केट पारंपरिक कपड़ों और ड्रेस सामग्री के लिए प्रसिद्ध है। सूरत में खरीदारी के दौरान आप जीवंत रंगों, गुजराती पैटर्न और शीशे की डिजाइन वाले आकर्षक कपड़े ले सकते हैं। इस बाजार में मनके, गहने और हस्तनिर्मित हार भी मिलते हैं। यह मार्केट पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच समान रूप से लोकप्रिय स्थान है।

7. फर्नांडीस ब्रिज, अहमदाबाद

यदि आप पुस्तक प्रेमी हैं और आपको नई व पुरानी किताबें चाहिये तो फर्नांडिस ब्रिज मार्केट आपके लिए सही मंजिल है। यहां आपको शोध करने या पुरानी यादों को ताजा करने वाली कई तरह की पुरानी किताबें मिल जायेंगी। यदि आप नई-नई जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो उसके लिए नई किताबें बहुत सस्ते दामों पर मिल जाएंगी। अहमदाबाद के खाड़िया के टकसाल क्षेत्र में यह बाजार स्थित है। यहां पर सभी प्रकार के पाठकों की पसंद वाली पुस्तकों से पूरा बाजार पटा पड़ा है। बस आपको उन्हें छांटने की जरूरत है। इसके अलावा यदि आप अपने पास रखी किताबों को पढ़ कर बोर हो चुके हैं। इन पढ़ी हुई किताबों को बेचना चाहते हों तो भी यह बाजार आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

8. गुजरी बाजार, राजकोट

बंधनी साड़ियों के प्यार के लिए!

गुजरात के राजकोट में स्थित गुजरी बाजार को बंधनी साड़ियों के लिए पहचाना जाता है। यह बाजार पारंपरिक खरीदारी की खास जगह है। यह उत्तम गुजराती हथकरघा और कलाकृतियों को खरीदने की जगह है। इस बाजार की सबसे प्रसिद्ध वस्तु बंधनी साड़ी है। बन्धनी आर्ट एक प्रकार की टाई-एंड-डाई आर्ट है जिसे कपड़ों को नाखूनों के साथ आलंकारिक डिजाइन में सजाया जाता है। यह आर्ट गुजरात और राजस्थान में स्थानीय समुदायों का एक उपहार है। कपड़े के रंग व डिजाइन इतने सुंदर हैं कि आप न चाहते हुए भी एक न एक पीस अवश्य खरीद लेंगे। साड़ियों के अलावा यहां मिलने वाले दुपट्टे, चुनरी भी दूर-दूर तक मशहूर है। यह गुजरी बाजार राजकोट के ओल्ड वाल्ड सिटी के गुजरी बाजार रोड पर स्थित है।

9. गुंडावाड़ी, राजकोट

राजकोट में लोकप्रिय शॉपिंग सेंटर में से एक है गुंडावाड़ी मार्केट। यह मार्केट बजट वाले ग्राहकों के लिए पसंदीदा जगह है। यह मार्केट मीडियम व लो प्रोफाइल लोगों के लिए है। इस कारण गुंडावाड़ी मार्केट में ब्रांडेड स्टोर नहीं हैं। गुंडावाड़ी का बाजार पारंपरिक कपड़ों के लिए जाना जाता है। राजकोट डांडिया के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है। तो, अगर आप उन पारंपरिक परिधानों को खरीदना चाहते हैं, तो राजकोट में खरीदारी के लिए सही जगह है। यहां पर ज्यादातर महिलाओं के पहनने के कपड़े और पोशाक सामग्री मिलती है। यहां के दुकानदार ग्राहकों की पसंद को देखते हुए नई-नई डिजाइनों के कपड़े बेचते हैं।

10. क्रिस्टल मॉल, राजकोट

अगर आप राजकोट की भीषण गर्मी में पारंपरिक बाजारों में खरीदारी से महरूम हैं, तो क्रिस्टल मॉल आपकी सही जगह है। यह राजकोट शहर के सबसे अच्छे मॉलों में से एक हैं। क्रिस्टल मॉल सेआप ब्रांडेड स्टोर्स की शानदार लेंग्थ पा सकते हैं। क्रिस्टल मॉल सभी चीजें आसानी से मिल जाती हैं। यहां पर जीन्स, बैग, स्वैनी घड़ियाँ या इत्र की ढेर सारी वैराइटियां मिल जायेंगी।  यह मॉल व्यस्त राजकोट के कालवाड़ रोड पर स्थित है। इस मॉल में मनोरंजन के लिए मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने की सुविधा है। जब आप खरीदारी करते-करते थक जाते हैं, तो आपके आराम करने के लिए भी जगह है।  यदि आप चटपटा खाने के शौकीन हैं तो मॉल में फूड कोर्ट ीाी उपलब्ध है। इस मॉल खासियत यहां का विशाल पार्किंग क्षेत्र है। इस पार्किंग में एक बार में 400 कारों को खड़ा किया जा सकता है।

11. साउथवेस्ट सेंट्रल मॉल, वडोदरा

पश्चिम वडोदरा में स्थित, साउथवेस्ट मॉल पूरा दिन बिताने के लिए एक अद्भुत जगह है। मिराज सिनेमा द्वारा संचालित चार स्क्रीन मल्टीप्लेक्स इस मॉल में एक प्लस प्वाइंट है। बच्चों के लिए एक खेल क्षेत्र, एक जिम भी है। खान-पान के शौकीनों के लिए एक फूड कोर्ट यहां पर है। इस मॉल में सभी क्षेत्रों में कुछ न कुछ अवश्य ही आपको अपना मनपसंद मिल जायेगा। इसलिये आपको पूरे मॉल को देखना चाहिये। आपको मजा आयेगा।

12. केंद्र वर्ग, वडोदरा

केंद्र वर्ग वडोदरा शहर का खूबसूरत मॉल है। आप इस मॉल में पूरा दिन मनोरंजन के साथ गुजार सकते हैं।  यहां पर ब्रांडेड कपड़े, जूते व अन्य सामान मिलता है। खाने-पीन के शौकीन लोगों के लिए  फूड कोर्ट उपलब्ध है। युवाओं की खास पसंद को धन में रखते हुए यहां पर गेमिंग जोन भी बनाया गया है। यहां का गेमिंग जोन  बेजोड़ है।  यहां पर सभी आयु के लोगों के लिए मनोरंजन सुविधाएं हैं। इस मॉल की खास बात यह है कि यह बड़ोदरा शहर के केंद्र में स्थित है। इसलिये यहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रहती है।

different types of necklaces hanging in display

13. रानी नो हाजीरो अहमदाबाद क्लॉथ मार्केट, अहमदाबाद

रानी नो हाजीरो मार्केट, अहमद शाह के क्वींस के ऐतिहासिक मकबरों के पास स्थित एक अनूठा बाजार है। यह मार्केट आकर्षक कपड़ों-गहनों और पोशाकों के लिए अहमदाबाद का सबसे अच्छा बाजार है।आईकिट, मशरुश, और अजरख जैसे बेहतरीन हैंडलूम कपड़े यहां मिलते हैं। अहमदाबाद के खड़िया क्षेत्र के गांधी रोड पर स्थित है। यह मार्केट अपने अनूठे कपड़ों व गहनों के लिए दूर-दूर तक मशहूर है।

14. सीजी रोड, अहमदाबाद

मॉलसीजी रोड या चिमनलाल गिरधरलाल रोड पर बना यह मॉल अहमदाबाद में सबसे अच्छी खरीदारी स्थानों में से एक हैं। अहमदाबाद में यह शॉपिंग मॉल, सीजी स्क्वायर मॉल, सुपर मॉल, शैल मॉल  जैसा ही आकर्षक व भव्य मॉल है। नेशनल व इंटरनेशल ब्रांड शोरूम के साथ मॉल युवाओं को खास पसंद हैं। इस माल की खास बात यह है कि यहां पर शाम होते-होते ही खरीदारों की भीड़ बढ़ जाती है। इनमे युवाओं की संख्या अधिक होती है और देर रात तक यहां लोग खरीदारी करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें :

1) झीलों की नगरी 'भोपाल' के ये 6 ख़ूबसूरत मार्केट्स हर चीज़ की ख़रीददारी के लिये बेस्ट हैं
2) ये हैं लखनऊ के 14 प्रसिद्ध बाज़ार
3) कोलकाता के 9 लोकप्रिय मार्केट्स