INFINIX kaha ki company hai [पूरी जानकारी]

. 1 min read
INFINIX kaha ki company hai [पूरी जानकारी]

इनफिनिक्स कंपनी की दास्तान अन्य मोबाइल उत्पादक कंपनियों के सफर की दास्तान से कुछ अलग हट कर है। यह कंपनी उस तरह से नहीं बनी है जिस तरह से ओप्पो, रियलमी, वन प्लस आदि बनीं हैं। इनफिनिक्स कंपनी के मोबाइल फोन के बारे में कहा जाता है कि वर्तमान में यह एक ऐसा ब्रांड बन गया है जिसने सभी का अपनी ओर ध्यान खींचा है। इस कंपनी के स्मार्ट फोन बहुत ही अच्छे हैं। इसीलिये प्रत्येक मार्केट पर कम समय में अधिक पकड़ बना रहे हैं।

क्यों पसंद किये जाते हैं सबसे ज्यादा INFINIX के फोन?

इस कंपनी के स्मार्टफोनों को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसका प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है दूसरी कंपनियों के स्मार्ट फोन की अपेक्षा इनफिनिक्स कंपनी के फोन अच्छे फीचर के बावजूद आधी कीमत वाले होते हैं।  इनफिनिक्स कंपनी की अपनी एक विशेषता यह है कि अधिक फीचर्स वाले स्मार्ट फोन आम आदमी की पॉकेट को देखकर बनाती है। इसलिये इस कंपनी के फोन आम आदमी आसानी से खरीद लेता है। ये फोन भी इतने बुरे नहीं होते हैं कि इनको खरीदने के बाद कोई पछताये। उदाहरण के तौर पर यह बताया गया है कि यदि कोई स्मार्ट फोन बाजार में 20 से 25 हजार रुपये में मिलता है तो इनिफिनिक्स कंपनी उसी लेबल का स्मार्ट फोन बाजार में 12 हजार रुपये में उपलब्ध करवा सकती है। इसी वजह से लोग इनफिनिक्स कंपनी के स्मार्ट फोन को पसंद करते हैं।

INFINIX भी चाइनीज कंपनी है

इनफिनिक्स कंपनी मूल रूप से चाइनीज कंपनी है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि इस कंपनी को जन्म देने वाली दो प्रमुख पैरेंटिंग कंपनियां ट्रांजियन होल्डिंग्स और सगेम वायरलेस है। इन दोनों कंपनियों ने मिलकर इनफिनिक्स कंपनी की स्थापना 2013 में की थी। इनफिनिक्स कंपनी की खास बात यह है कि इसके स्मार्ट फोन का डिजाइन फ्रांस में किया जाता है जबकि इनकी मैन्यूफैक्चरिंग भारत,फ्रांस, कोरिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया जैसे अनेक देशों में होती। इस कंपनीका डेवलपमेंट सेंटर कोरिया और फ्रांस में है। इनफिनिक्स कंपनी का अधिकांश काम फ्रांस में होने का प्रमुख कारण यह है कि इस कंपनी को स्थापित करने वाले दो कंपनियों में ट्रांजियन होल्डिंग्स तो चीन की कंपनी है जबकि दूसरी कंपनी सागेम वायरलेस फ्रांस की कंपनी है।

मोबाइल फोन के अलावा लैपटॉप भी बनाती है ये कंपनी

वर्तमान समय में मोबाइल बनाने वाली अन्य कंपनियों की अपेक्षा इनफिनिक्स कंपनी दुनिया के बड़ी ओर सबसे तेजी से बढ़ती हुई कंपनियों में से एक है। वर्तमान समय में यह कंपनी दुनिया के लगभग 30 देशों की मोबाइल मार्केट में अपना कारोबार करती है। इस कंपनी ने हाल ही में अपना लैपटॉप भी लांच किया है। इस लैपटॉप को इन बुक एक्सवन सीरीज के नाम से जाना जाता है।

कौन है INFINIX कंपनी के संस्थापक?

ट्रांजियन होल्डिंग्स और सागेम वायरलेस ने चूंकि इनफिनिक्स कंपनी को स्थापित किया था। इसलिये इन्हीं दोनों को ही इनफिनिक्स कंपनी का मालिक माना जाता है जबकि इस कंपनी के सीईओ बेंजामिन जियांग हैं। जबकि इस कंपनीके फाउंडर जहू जियांग को माना जाता है। ट्रांजियन होल्डिंग्स कंपनी चीन की स्मार्ट फोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है तो वहीं सागेम वायरलेस कंपनी फ्रांस की मल्टीनेशनल कम्युनिकेशन एण्ड मोबाइल नेटवर्क और डिवाइस बनाने वाली कंपनी है।

अलग-अलग देशों में अलग-अलग सीईओ होते हैं

इनफिनिक्स कंपनी के अलग-अलग देशों में अलग-अलग सीईओ होते हैं। वैसे इस कंपनी ग्लोबल सीईओ वेन्जामिन जियांग को माना जाता है। प्रत्येक देश मेंं इनफिनिक्स कंपनी का सीईओ को नियुक्त करने का कारण यह है कि वहीं व्यक्ति अपने देश के लोगों की जरूरत को अच्छी तरह से समझ सकता है। उनकी आवश्यकता के अनुसार मोबाइल फोन को बनाने की राय दे सकता है और समय-समय पर अपने देश के कस्टमर की पसंद व नापसंद के बारे मेंं अपनी कंपनी को अच्छी सलाह दे सकता है। जिस बारे में कंपनी के सॉफ्टवेयर डेवलपर अच्छी तरह से सोच विचार कर नये-नये आकर्षक मॉडल लांच कर सकेंगे, जिससे कंपनी के प्रोडक्ट को मार्केट में बेचने में आसानी हो। भारत में इनफिनिक्स कंपनी के सीईओ अनीश कपूर हैं, जिन्होंने टाटा, सैमसंग कंपनियों के साथ भी काम किया है।

हांगकांग से शेनजेन क्यों ट्रांसफर किया गया?

इनफिनिक्स कंपनी हांगकांग की है। यहीं से इसकी शुरुआत हुुई है और बाद में इसको शेनजेन चाइना में स्थानांतरित किया गया है। हालांकि इस कंपनी के रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट सेंटर फ्रांस और कोरिया में मौजूद हैं। वहां कंपनी के फोन का डिजाइन तैयार किया जाता है। किन्तु इस कंपनी को चीन में ट्रांसफर किये जाने का उद्देश्य मोबाइल फोन के निर्माण का कार्य करने वाले कुशल कर्मचारी चीन के शेनजेन में बहुत अधिक हैं जहां ये आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन के कलपुर्जों का मार्केट भी वहीं है।  इनफिनिक्स कंपनी का मुकाबला चीनी कंपनियों से है, इसलिये चीन में ही इसे स्थानांतरित किया गया है।

पाकिस्तान में प्लांट लगाने वाली पहली कंपनी

इनफिनिक्स कंपनी वर्तमान समय में दुनियाके 30 से भी ज्यादा देशों मेंं अपने स्मार्ट फोन बेचने का काम करती है। दुनिया की यह पहली ऐसी कंपनी है जिसका मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट पाकिस्तान में लगाया गया है। इसके अलावा कई देशों में इस कंपनी के मोबाइल फोन को बनाया जाता है। इनफिनिक्स कंपनी के स्मार्ट फोन की डिजाइन फ्रांस व कोरिया में होती है। इस कंपनी के मोबाइल फोन के पार्ट्स व सॉफ्टवेयर चीन में बनाये जाते हैं और इनकी असेम्बलिंग अनेक देशों में होती है।

कुछ अलग हट कर है INFINIX कंपनी

इनफिनिक्स कंपनी को चीन की कंपनी माना जाता है लेकिन चीन की अन्य कंपनियों से कुछ अलग हटकर चीनी कंपनी है। इस कंपनी का जन्म हांगकांग में हुआ है बाद में यह चीन की मेन मोबाइल फोन उत्पादक मार्केट शेनजेन में इसका स्थानान्तरण हो गया है। इसके अलावा इस कंपनी की पैरेंट कंपनी चीन की मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नहीं है। इस कंपनी की स्थापना एक चीनी और एक फ्रांसीसी कंपनी ने मिलकर की है। इसलिये इस कंपनी के मोबाइल फोन की डिजाइनिंग फ्रांस और कोरिया में होती है जबकि इस कंपनी के मोबाइल फोन का उत्पादन आधा दर्जन देशों में किया जाता है।

INFINIX कंपनी के अच्छे मोबाइल फोन के मॉडल

इनफिनिक्स कंपनी के वैसे तो सभी मॉडल भारतीय मार्केट में काफी हिट हैं लेकिन इस कंपनी के कुछ ऐसे भी मॉडल हैं जिनकी बाजार में अच्छी खासी डिमांड रहती है।

ऐसे मॉडलों में इनफिनिक्स हॉट 11, इनफिनिक्स हॉट 11एस, इनफिनिक्स स्माट 5 ए, इनफिनिक्स नोट 10, इनफिनिक्स नोट 10 प्रो, इनफिनिक्स हॉट 10 एस, इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले, इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021, इनफिनिक्स स्मार्ट 4, इनफिनिक्स जीरो 8आई, इनफिनिक्स हॉट 10, इनफिनिक्स स्मार्ट 5, इनफिनिक्स स्माट 5 प्लस, इनफिनिक्स हॉट 9, इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो, इनफिनिक्स एस 5, इनफिनिक्स एस 5 प्रो, इनफिनिक्स हॉट 7, इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो, इनफिनिक्स हॉट 8, इनफिनिक्स एस 4, इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस, इनफिनिक्स हॉट एस 3 एक्स, इनफिनिट नोट 5, इनफिनिक्स स्मार्ट 2, इनफिनिक्स हॉट 6 प्रो, इनफिनिक्स एस 3, इनफिनिक्स जीरो 5 प्रो, इनफिनिक्स जीरो 5, इनफिनिक्स हॉट 4 प्रो, इनफिनिक्स नोट 4, और इनफिनिक्स नोट शामिल हैं।

INFINIX कंपनी की मार्केटिँग स्ट्रेटजी

इनफिनिक्स कंपनी अपने अच्छे और सस्ते स्मार्ट फोन को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए ई कमर्शियल साइट फ्लिपकार्ट से हाथ मिलाया है। अपनी खास मार्केटिंग स्ट्रेटजी के तहत इनफिनिक्स ने फ्लिपकार्ट को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया है। इससे इस कंपनी के ग्राहकों में काफी इजाफा हो रहा है। फ्लिपकार्ट कंपनी ने भी इनफिनिक्स कंपनी के मोबाइल फोन बेचने की एक खास रणनीति बनायी है। इसका लाभ इन दोनों ही कंपनियों को मिलता नजर आ रहा है।

इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रही है INFINIX कंपनी

मोबाइल फोन के उत्पादन के अलावा इनफिनिक्स कंपनी अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के उत्पादन के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा रही है। कंपनी ने अभी तक भारत के मार्केट में लैपटॉप को उतारा है। इसके अलावा बदलते समय की मांग के अनुसार भारतीय मार्केट में इनफिनिक्स कंपनी ने हाल ही में इनफिनिक्स एक्स वन स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी को लांच किया है। यह टीवी कई मायनों में मार्केट में उपलब्ध स्मार्ट टीवी से काफी अलग है। इसलिये भारतीय मार्केट में इस टीवी की अच्छी खासी डिमांड है।

हेल्थ के क्षेत्र में भी INFINIX ने रखे कदम

इनफिनिक्स कंपनी ने इसके अलावा भारतीय बाजार में अपना विस्तार करते हुए पहला वियरेबल डिवाइस एक्स बैंड 3 लांच किया है। इस बैंड की खासियत यह है कि इससे हार्ट स्पीड, ब्लडप्रेशर, अनिद्रा की बीमारी, शुगर लेबल आदि की जांच होकर पल-पल की खबर मिलती रहती है। भारतीय मार्केट में इस तरह की डिवाइस की बहुत अधिक डिमांड है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि भारत के अभिजात्य वर्ग के लोगों की जीवन शैली ही ऐसी है जिसमें शुगर व बीपी से संबंधित बीमारियां अधिकांश लोगों को है। उन्हें इस तरह की डिवाइस हर समय अपने पास रखने की जरूरत है। जांंच करने वाले उपकरण छोटे मीटरों को रखने व उनसे टेस्ट करने के लिए जगह व समय भी चाहिये। यदि वही काम हाथ की कलाई में बंधी एक घड़ी कर सकती है तो इससे अधिक सुविधाजनक और क्या हो सकता है। इनफिनिक्स कंपनी ने अपने इस बैंड की कीमत भी बाजार में उपलब्ध अन्य बैंडों व उपकरणों की अपेक्षा बहुत कम रखी है। इससे इस कंपनी की इस तरह की बैंड की बिक्री तेजी से हो रही है।

INFINIX के मोबाइल फोन की खास बातें

इनफिनिक्स फोन की खास खास बातें इस प्रकार हैं:-

1. इनफिनिक्स फोन फीचर्स में दूसरी कंपनियों के समान फीचर्स होते हैं लेकिन उनकी अपेक्षा कीमत आधी होती है, जिससे उनकी डिमांड ज्यादा है।

2. इनफिनिक्स के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जो लोग लम्बी-लम्बी फिल्मों की वीडियो देखने के शौकीन हैं,उनके लिए ये इनफिनिक्स के फोन बहुत अच्छे होते हैं।

3. इनफिनिक्स के मोबाइल फोन की बैट्री बहुत दमदार होती है जो दूसरी कंपनियों की अपेक्षा अधिक समय तक चलतीं हैं।

4. इनफिनिक्स कंपनी के मोबाइल फोन का प्रोसेसर बहुत स्मार्ट और मजबूत है। इसकी मदद से मोबाइल फोन में इंटरनेट बहुत अच्छी रफ्तार से चलता है। इसको लेकर आज के युवाओं में इनफिनिक्स फोन के बहुत आकर्षण है।

5. इनफिनिक्स के मोबाइल फोन के कैमरे की क्वालिटी भी बहुत अच्छी बतायी जाती है। जो लोग सेल्फी और अपने परिवार के साथ त्योहारों व अन्य अवसरों पर फोटो खींचने के शौकीन हैं,वे इनफिनिक्स के फोन ही पसंद करते हैं।

6. इनफिनिक्स के मोबाइल फोन अपनी डिजाइन के लिए युवाओं के बीच काफी अधिक लोकप्रिय हैं।

यह भी पढ़े:

1) Samsung kaha ki company hai
2) Online business ideas in Hindi
3) Realme kaha ki company hai
4) Affiliate Marketing Meaning in Hindi
5) Gross salary meaning in Hindi

OkCredit के ब्लॉग के साथ पाएँ बेस्ट बिज़नेस आइडीयाज़ और बिज़नेस टिप्स कई भाषाओं में जैसे की हिंदी, अंग्रेज़ी, मलयालम, मराठी और भी कई भाषाओं में.
डाउनलोड करें OkCredit अभी और छुटकारा पाएँ रोज़ की झंझट से.
OkCredit 100% भारत में बनाया हुआ ऐप है!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न. बाहरी कंपनियों द्वारा स्थापित की गयी इनफिनिक्स कंपनी को चीनी कंपनी से मुकाबला करने में क्या-क्या परेशानी आती हैं?

जवाब: इनफिनिक्स कंपनी चीन की अन्य मोबाइल कंपनियों से कुछ अलग हट कर है। ये कंपनी चीन में भले ही स्थापित है लेकिन ये कंपनी हांगकांग की कंपनी है। इस कंपनी को दो कंपनियों ने ही जन्म दिया है। इनमें से एक चीनी कंपनी है और दूसरी फ्रांस की कंपनी है। रही बात चीनी कंपनियों से मुकाबले की तो प्रत्येक कंपनी की अपनी-अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटजी होती है। इससे कोई तकलीफ नहीं होती है।

प्रश्न. इनफिनिक्स कंपनी का हेड क्वार्टर भी चीन में है? या किसी दूसरे देश में है?

जवाब: इनफिनिक्स कंपनी का हेड क्वार्टर चीन में नहीं बल्कि फ्रांस में है। चूंकि इस कंपनी को स्थापित करने वाले मुख्य कंपनी फ्रांस की है इसलिये इस कंपनी का मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थापित है।

प्रश्न. इनफिनिक्स कंपनी के मोबाइल फोन की कौन सी चीज सबसे अच्छी मानी जाती है?

जवाब: इनफिनिक्स कंपनी के स्मार्ट फोन की बैटरी सबसे अधिक दमदार मानी जाती है। इस खासियत को देखकर इस कंपनी को मोबाइल फोन को वो लोग पसंद करते हैं जो लगातार अपने फोन का लम्बे समय तक इस्तेमाल करते हैं।

प्रश्न. इनफिनिक्स कंपनी के मोबाइल फोन किस तरह के काम में सबसे जयादा आते हैं, किस तरह के लोगों को इस कंपनी के फोन को खरीदना चाहिये?

जवाब: इनफिनिक्स कंपनी के स्मार्ट फोन हालांकि अन्य कंपनियों के स्मार्ट फोन की तरह सभी तरह के काम के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं लेकिन इस कंपनी के फोन की बैटरी और प्रोसेसर अच्छा होने की वजह से उन लोगों को यह फोन खरीदना चाहिये जो लम्बी-लम्बी वीडियो फिल्मों को देखना अधिक पसंद करते हैं।